Thailand से Delhi आ रहे Air India विमान में जोरदार झटके, कई यात्री घायल, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
Delhi: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रहे Air India के विमान AI2379 में मंगलवार को हवा के तेज दबाव यानी टर्बुलेंस की वजह से बड़ा हादसा होते-होते बचा। उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे अंदर बैठे या
Delhi: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रहे Air India के विमान AI2379 में मंगलवार को हवा के तेज दबाव यानी टर्बुलेंस की वजह से बड़ा हादसा होते-होते बचा। उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे अंदर बैठे यात्रियों और क्रू में भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट उतरने के बाद इलाज के लिए ले जाना पड़ा।
Air India के मुताबिक, यह Airbus A320 विमान था जिसमें कुल 134 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि क्रूज के दौरान अचानक टर्बुलेंस आने से विमान की ऊंचाई में बदलाव हुआ। विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ, जिसके बाद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एयरपोर्ट स्थित Medanta मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। कुछ यात्रियों को व्हीलचेयर से ले जाया गया और कई के सिर पर पट्टियां बंधी थीं। बताया गया कि जिन यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी, वे झटके की वजह से अपनी सीटों से उछल गए। एक यात्री के मुताबिक 15 से 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिर, गर्दन और कंधों में चोट आई है। हालांकि, एयरलाइन ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है और केवल मामूली चोटें लगी हैं। Air India अब इस पूरी घटना की जांच कर रही है और अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।