Air India Express की लापरवाही, गोवा से मुंबई फ्लाइट में 55 हजार का ट्राइपॉड टूटा, यात्री को मिले सिर्फ 5 हजार
Maharashtra: गोवा से मुंबई आने वाले एक यात्री का महंगा कैमरा इक्विपमेंट एयरलाइन की लापरवाही की वजह से टूट गया। यात्री का दावा है कि उसका 55,000 रुपये का प्रोफेशनल ट्राइपॉड और मोनोपॉड क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एयरलाइन ने म
Maharashtra: गोवा से मुंबई आने वाले एक यात्री का महंगा कैमरा इक्विपमेंट एयरलाइन की लापरवाही की वजह से टूट गया। यात्री का दावा है कि उसका 55,000 रुपये का प्रोफेशनल ट्राइपॉड और मोनोपॉड क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एयरलाइन ने मुआवजे के तौर पर उसे सिर्फ 5,000 रुपये देने की पेशकश की।
यह घटना 20 जुलाई को Air India Express की फ्लाइट में हुई। यात्री ने बताया कि उसने सामान चेक-इन करने से पहले ग्राउंड स्टाफ को सामान के नाजुक होने की जानकारी दी थी। यात्री का आरोप है कि सामान टूटने के बाद उसे करीब 3 घंटे तक इंतजार कराया गया और स्टाफ का व्यवहार भी काफी रूखा और अहंकारी था।
मामला सोशल मीडिया और खबरों में आने के बाद Air India Express ने 23 जुलाई को अपनी प्रतिक्रिया दी। एयरलाइन ने इस अनुभव के लिए यात्री से माफी मांगी है और आंतरिक जांच के लिए बुकिंग डिटेल्स मांगी हैं। कंपनी ने कहा है कि वह अपने सामान संभालने के तरीके (baggage handling) की समीक्षा करेगी।
नियमों की बात करें तो DGCA के मुताबिक घरेलू उड़ानों में सामान के नुकसान की वैधानिक सीमा 20,000 रुपये प्रति यात्री तय है। हालांकि, एयर इंडिया की पॉलिसी कहती है कि वे कैमरा या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे नाजुक और कीमती सामान के नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे और यात्रियों को पहले से बीमा कराने की सलाह दी जाती है।
नियमों के अनुसार, सामान टूटने पर यात्री को एयरपोर्ट छोड़ने से पहले Property Irregularity Report (PIR) लेनी होती है और 7 दिनों के भीतर रसीद और फोटो के साथ लिखित दावा करना होता है।