Lucknow को तोहफ़ा, अब अबू धाबी के लिए मिलेगी सीधी उड़ान, Air India Express ने शुरू की नई सेवा
UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए विदेश यात्रा अब और आसान हो गई है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान सेवा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इस नई सेवा क
UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए विदेश यात्रा अब और आसान हो गई है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान सेवा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इस नई सेवा के आने से लखनऊ और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच हवाई संपर्क पहले से ज्यादा मजबूत होगा।
यह सीधी उड़ान सेवा उन यात्रियों के लिए बहुत मददगार साबित होगी जिन्हें पहले दिल्ली या अन्य शहरों के रास्ते होकर जाना पड़ता था। अब यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करना होगा। एयरलाइन ने बताया कि यह विस्तार उत्तरी भारत के बढ़ते यात्रा बाजार और खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
यह सेवा प्रति सप्ताह तीन उड़ानें संचालित करेगी। उत्तर प्रदेश में रोजगार के लिए विदेश जाने वाले लोगों, छात्रों और बढ़ती आय के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले लोगों की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जून 2026 में ही अपने भारत-यूएई नेटवर्क विस्तार की घोषणा कर दी थी।
इसी विस्तार योजना के तहत एयरलाइन ने 15 जुलाई 2026 को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी अबू धाबी के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की है। इससे भारत और यूएई के बीच हवाई यात्रा के विकल्पों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।