Twisha Sharma केस में AIIMS की बड़ी रिपोर्ट, जिम बेल्ट और स्किन टिश्यू के मिलान से खुला राज
MP/Bhopal : मॉडल-अभिनेत्री Twisha Sharma की मौत के मामले में एक बहुत जरूरी अपडेट आया है। AIIMS Delhi के मेडिकल बोर्ड ने अपनी फाइनल फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। यह रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में दी गई है, जिससे अब इस
MP/Bhopal : मॉडल-अभिनेत्री Twisha Sharma की मौत के मामले में एक बहुत जरूरी अपडेट आया है। AIIMS Delhi के मेडिकल बोर्ड ने अपनी फाइनल फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। यह रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में दी गई है, जिससे अब इस केस में फांसी के लिए इस्तेमाल किए गए सामान को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।
AIIMS के डॉक्टरों ने लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच की है। इसमें यह बात सामने आई है कि जिस जिम बेल्ट (मेटल रिंग वाली) को फांसी के लिए इस्तेमाल करने की बात कही गई थी, उस पर स्किन टिश्यू मिले हैं। यह टिश्यू Twisha Sharma की गर्दन पर मिले चोट के निशानों से मेल खाते हैं। AIIMS के फॉरेंसिक विभाग के हेड डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि बोर्ड ने करीब एक महीने तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स की मदद से इस केस के हर पहलू को बारीकी से देखा है ताकि सच सामने आ सके।
इस मामले में Twisha के पति Samarth Singh और सास Giribala Singh अभी भी जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। वहीं, भोपाल में Giribala Singh के घर हुई चोरी को लेकर भी शक जताया जा रहा है। Twisha के पिता Navnidhi Sharma और भाई मेजर हर्षित शर्मा का कहना है कि यह चोरी सबूत मिटाने की एक साजिश हो सकती है।
CBI अब इस केस को और गहराई से खंगाल रही है। एजेंसी ने Samarth Singh और Giribala Singh के वॉइस सैंपल लेने के लिए आवेदन किया है, ताकि मोबाइल फोन से मिले ऑडियो रिकॉर्डिंग्स का मिलान किया जा सके। इसके अलावा CBI उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है जिनसे Twisha की मौत के तुरंत बाद Samarth Singh ने संपर्क किया था।
बता दें कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर AIIMS Delhi ने यह दूसरा पोस्टमार्टम किया था, क्योंकि पहले पोस्टमार्टम में बेल्ट और चोट के निशानों का वैज्ञानिक मिलान नहीं हो पाया था। इस केस की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लिया है और निष्पक्ष जांच की बात कही है।