Delhi के AIIMS में 4 महीने के बच्चे की दुर्लभ सर्जरी, फेफड़ों की गंभीर बीमारी से मिला छुटकारा
Delhi: दिल्ली के AIIMS अस्पताल के डॉक्टरों ने एक चार महीने के बच्चे की बहुत ही मुश्किल और दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया है। बच्चे को जन्म से पहले ही CPAM नाम की बीमारी का पता चला था, जिसमें फेफड़ों का एक हिस्सा
Delhi: दिल्ली के AIIMS अस्पताल के डॉक्टरों ने एक चार महीने के बच्चे की बहुत ही मुश्किल और दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया है। बच्चे को जन्म से पहले ही CPAM नाम की बीमारी का पता चला था, जिसमें फेफड़ों का एक हिस्सा असामान्य तरीके से विकसित हो जाता है और वहां गांठ जैसे टिश्यू बन जाते हैं। डॉक्टरों ने इस जटिल ऑपरेशन के जरिए बच्चे की जान बचाई है।
यह सर्जरी प्रोफेसर विशेष जैन के नेतृत्व में की गई। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के हेड डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि इतने छोटे बच्चे की की-होल सर्जरी करना एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम की मेहनत और अस्पताल की सुविधाओं को दिया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अभिषेक ने एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया, जिससे एक फेफड़े को चालू रखकर दूसरे पर सर्जरी की जा सकी।
इस मामले में चुनौती यह थी कि बच्चे के दोनों फेफड़ों में समस्या थी। आमतौर पर ऐसे मामलों में फेफड़े के एक बड़े हिस्से को हटा दिया जाता है, लेकिन डॉक्टरों ने सिर्फ खराब हिस्सों (राइट लोअर लोब के सेगमेंट 9 और 10) को ही निकाला। इससे बच्चे के स्वस्थ फेफड़ों को बचाया जा सका। सर्जरी के बाद कोई दिक्कत नहीं आई और बच्चे को दो दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब आने वाले समय में बच्चे के बाएं फेफड़े की दूसरी सर्जरी की जाएगी।