AIIMS दिल्ली डायरेक्टर ने की डॉक्टरों के लिए समर्थन की अपील, कहा- डॉक्टर भी इंसान हैं, उनसे भी गलती हो सकती है

Delhi: एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ निखिल टंडन ने डॉक्टरों के प्रति समाज के नजरिए में बदलाव की बात कही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को समाज और मरीजों से सम्मान और समर्थन मिलना चाहिए। डॉ टंडन ने यह बात डॉक्टर्स डे के मौके

Delhi: एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ निखिल टंडन ने डॉक्टरों के प्रति समाज के नजरिए में बदलाव की बात कही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को समाज और मरीजों से सम्मान और समर्थन मिलना चाहिए। डॉ टंडन ने यह बात डॉक्टर्स डे के मौके पर एक इंटरव्यू के दौरान कही, जहां उन्होंने चिकित्सा सेवा को सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि एक पुकार बताया।

डॉ निखिल टंडन ने साफ किया कि डॉक्टर भी इंसान होते हैं और उनसे निर्णय लेने में गलती हो सकती है। उन्होंने जोर दिया कि मेडिकल क्षेत्र में सिर्फ बुद्धिमानी काफी नहीं है, बल्कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय स्पर्श होना बहुत जरूरी है। उनके मुताबिक, जब डॉक्टरों को समाज से सहयोग और सहानुभूति मिलेगी, तो वे और भी बेहतर और मानवीय तरीके से मरीजों की देखभाल कर पाएंगे।

बता दें कि डॉ निखिल टंडन ने 27 अप्रैल 2026 को एम्स दिल्ली के डायरेक्टर का अंतरिम कार्यभार संभाला था। डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव को कम करने के लिए एम्स पहले से ही कई कदम उठा रहा है। जनवरी 2026 में IIT भुवनेश्वर के साथ मिलकर AASHA-HOPE प्रोजेक्ट शुरू किया गया, जिसमें AI टूल्स की मदद से पीजी डॉक्टरों को तनाव से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा, अगस्त 2018 से ही मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के लिए वेलनेस क्लिनिक भी चलाए जा रहे हैं।

हाल ही में 11 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एम्स फैकल्टी से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने की अपील की थी, ताकि इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दिया जा सके।