Maharashtra में होटल के अंदर महिला से रेप का आरोप, अहमदाबाद का बिजनेसमैन गिरफ्तार

Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने रेप के आरोप में अहमदाबाद के एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है। यह घटना एयरपोर्ट के पास स्थित एक फाइव स्टार होटल में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा

Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने रेप के आरोप में अहमदाबाद के एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है। यह घटना एयरपोर्ट के पास स्थित एक फाइव स्टार होटल में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 23 जुलाई 2026 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता आरोपी बिजनेसमैन की जान-पहचान वाली बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और 25 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बिजनेसमैन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल कोर्ट ने उसे 29 जुलाई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।