Lucknow में मोबाइल टावर पर चढ़ी आगरा की महिला, पुलिस पर लगाया बच्चे को पीटने और पैसे छीनने का आरोप
Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगरा से आई एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला की इस हरकत से आसपास के लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हजरतगंज पुलिस और फायर ब्
Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगरा से आई एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला की इस हरकत से आसपास के लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हजरतगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत और समझाइश के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।
टावर पर चढ़ने वाली महिला की पहचान आगरा के कैंट इलाके की श्याम नगर छोटी कॉलोनी निवासी तुलसी देवी के रूप में हुई है। नीचे उतरने के बाद महिला ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। तुलसी देवी का कहना है कि 26 जुलाई 2026 को उनका 12 साल का बेटा पानी पीने गया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे पर बैग चोरी का इल्जाम लगाया, उसे बुरी तरह पीटा और जबरन पेशाब पिलाने की कोशिश की।
महिला ने यह भी बताया कि जब उसके बैग में कुछ नहीं मिला, तो पुलिस ने उससे 2000 रुपये छीन लिए और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। तुलसी देवी के मुताबिक उन्होंने इस मामले की शिकायत आगरा में रेलवे और पुलिस प्रशासन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा आरोपी पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाया, जिसके बाद वह न्याय की गुहार लगाने और मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुँचाने के लिए लखनऊ आई थीं।
इस पूरे मामले पर हजरतगंज के ACP रजनीश वर्मा ने बताया कि यह मामला आगरा का है और इस संबंध में आगरा पुलिस और रेलवे प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पुलिस को महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को उसके परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच आगरा पुलिस को सौंपी गई है।