UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टाइल्स से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टाइल्स से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर सुरक्षित बच गया, हालांकि उसे कुछ मामूली चोटें आई हैं। यह दुर्घ

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ टाइल्स से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर सुरक्षित बच गया, हालांकि उसे कुछ मामूली चोटें आई हैं।

यह दुर्घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 289.800 पर मेहंदी नगर अंडरपास के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रक राजस्थान से बिहार की ओर जा रहा था। रास्ते में संतुलन बिगड़ने की वजह से ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते ड्राइवर बाहर निकल आया।