MP के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं सिंगर Afsana Khan, मुंबई में नए घर की खुशी में लिया आशीर्वाद
MP/Ujjain: मशहूर सिंगर Afsana Khan अपने पति Saajz के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। दोनों ने यहां भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। यह दौरा उन्होंने मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट होने के बाद जीवन की नई
MP/Ujjain: मशहूर सिंगर Afsana Khan अपने पति Saajz के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। दोनों ने यहां भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। यह दौरा उन्होंने मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट होने के बाद जीवन की नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने के लिए किया।
Afsana Khan ने हाल ही में मुंबई में अपना नया ठिकाना बनाया है। उन्होंने मुंबई के Andheri West-Lokhandwala इलाके में एक 2-BHK फ्लैट खरीदा है। फिलहाल इस घर का अंदरूनी काम चल रहा है, इसलिए वे अभी एक किराए के मकान में रह रही हैं। उम्मीद है कि अगले एक महीने के भीतर वे अपने नए घर में गृह प्रवेश करेंगी।
सिंगर ने बताया कि मुंबई में उनके काम काफी बढ़ गए हैं, इसलिए उन्होंने यहां स्थायी रूप से रहने का फैसला किया है। वे बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री दोनों में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहती हैं। मंदिर जाने से पहले Afsana ने मुंबई में अपना जन्मदिन भी मनाया था।