Delhi में AFI Awards का आयोजन, PT Usha और Anju Bobby George समेत दिग्गज एथलीटों को मिला Lifetime Achievement Award

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को Athletics Federation of India (AFI) ने पहले ‘इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स’ का आयोजन किया। इस खास मौके पर भारतीय खेलों के कई बड़े दिग्गजों को सम्मानित किया गया। कार्यक्र

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को Athletics Federation of India (AFI) ने पहले ‘इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स’ का आयोजन किया। इस खास मौके पर भारतीय खेलों के कई बड़े दिग्गजों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एथलेटिक्स के क्षेत्र में बड़ा योगदान देने वाले खिलाड़ियों को Lifetime Achievement Award से नवाजा गया।

इस सम्मान सूची में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष PT Usha और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली Anju Bobby George का नाम शामिल रहा। इनके अलावा डेकाथलॉन में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता Gurbachan Singh Randhawa और शॉटपुट के दिग्गज व भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व हेड कोच Bahadur Singh Chauhan को भी यह सम्मान दिया गया।

अवॉर्ड मिलने पर PT Usha ने हैरानी जताई और कहा कि उन्होंने इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया था, इसलिए उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत में अक्सर बिना आवेदन के अवॉर्ड नहीं मिलते, ऐसे में AFI की यह पहल बहुत अच्छी है।

AFI ने इस अवॉर्ड की शुरुआत खेल के प्रति उत्कृष्टता और योगदान को पहचानने के लिए की है। इस प्लेटफॉर्म का मकसद उन खिलाड़ियों, कोचों, तकनीकी अधिकारियों और मेंटर्स को सम्मान देना है जिन्होंने ग्लोबल एथलेटिक्स में भारत की सफलता में भूमिका निभाई है। इस पहले संस्करण में कुल 10 कैटेगरी रखी गई थीं।