Strait of Hormuz में फिर हमला, ADNOC का जहाज बना निशाना, ईरान पर लगा आरोप

World : मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। Strait of Hormuz से गुजर रहे Abu Dhabi National Oil Company (ADNOC) के एक जहाज पर हमला हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई और स्थिति को समय रहते संभा

World : मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। Strait of Hormuz से गुजर रहे Abu Dhabi National Oil Company (ADNOC) के एक जहाज पर हमला हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई और स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया।

यह हमला शुक्रवार 14 अगस्त 2026 की शाम को हुआ। इससे पहले 13 अगस्त को भी दो ADNOC जहाजों पर हमले हुए थे और 8 अगस्त को एक और टैंकर को निशाना बनाया गया था। UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने इसे ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) द्वारा किया गया हमला और समुद्री डकैती करार दिया है।

UAE सरकार का कहना है कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना और आर्थिक दबाव बनाने के लिए Strait of Hormuz का इस्तेमाल करना पूरे क्षेत्र की स्थिरता और ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह UN Security Council के Resolution 2817 का खुला उल्लंघन है, जो जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की बात करता है।

ADNOC ने हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि वे नाविकों की सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस विवाद में सऊदी अरब, कुवैत, कतर, जॉर्डन, मिस्र और अरब लीग ने भी UAE का साथ दिया है और इन हमलों की निंदा की है।

फरवरी में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के बाद से अब तक ADNOC के करीब 15 से 18 जहाजों पर हमले हो चुके हैं। इन सभी पुरानी घटनाओं को मिलाकर एक व्यक्ति की मौत हुई और 20 क्रू मेंबर्स घायल हुए। फिलहाल ईरान इस जलमार्ग पर नाकाबंदी कर रहा है और वहां से गुजरने के लिए शुल्क मांग रहा है, जिसका अमेरिका कड़ा विरोध कर रहा है। इस मामले को सुलझाने के लिए ईरान और ओमान के बीच बातचीत चल रही है।