Adani Properties की वैल्यू 73% बढ़ी, भारत की सबसे बड़ी अनलिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी बनी

Finance: गौतम अडानी और उनके परिवार की कंपनी Adani Properties ने रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी की वैल्यूएशन में 38,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब इसकी कुल वैल्यू 90,400 करोड़ रुपये पहुंच गई

Finance: गौतम अडानी और उनके परिवार की कंपनी Adani Properties ने रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी की वैल्यूएशन में 38,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब इसकी कुल वैल्यू 90,400 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस तेजी के बाद अडानी परिवार पहली बार ‘2026 GROHE-Hurun India Real Estate Rich List’ में पहले नंबर पर आ गया है और उन्होंने DLF के राजीव सिंह और उनके परिवार को पीछे छोड़ दिया है।

यह जानकारी 14 जुलाई 2026 को जारी हुई रिपोर्ट में सामने आई है। अहमदाबाद स्थित इस कंपनी को प्रणव अडानी और राजेश अडानी संभाल रहे हैं। अडानी ग्रुप ने अपने अलग-अलग रियल एस्टेट बिजनेस को एक ही कंपनी Adani Properties के अंदर जोड़ दिया है, जिसकी वजह से उसकी वैल्यू में इतनी बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है।

कंपनी का मुख्य फोकस मुंबई के बड़े प्रोजेक्ट्स पर है, जिनमें धारावी स्लम का पुनर्विकास, मोतीलाल नगर प्रोजेक्ट और बांद्रा रिक्लेमेशन में 24 एकड़ जमीन शामिल है।

कंपनी/व्यक्ति वैल्यूएशन/संपत्ति स्थिति
Adani Properties ₹90,400 करोड़ टॉप अनलिस्टेड डेवलपर
DLF (राजीव सिंह परिवार) ₹1.47 लाख करोड़ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी
Lodha Developers ₹67,700 करोड़ रिच लिस्ट में तीसरे नंबर पर

हुरुन इंडिया के फाउंडर अनस रहमान जुनैद ने बताया कि इस बार पुराने खिलाड़ियों के बजाय नए नामों ने मार्केट में अपनी पकड़ बनाई है। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी भारत का सबसे बड़ा रियल एस्टेट बिजनेस खड़ा कर सकते हैं। हालांकि, पूरे रियल एस्टेट सेक्टर के लिए यह साल थोड़ा धीमा रहा है। BSE Realty Index में 20% की गिरावट देखी गई और लिस्ट की 151 कंपनियों में से केवल 31 कंपनियों की वैल्यू बढ़ी, जबकि 74 कंपनियों की वैल्यू कम हुई।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.