Lucknow Airport पर यात्रियों की मौज, Adani One के रिवार्ड्स प्रोग्राम से जुड़ेंगे 50 लाख लोग, मिलेंगे कई फायदे

UP/Lucknow : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCSIA) समेत अदाणी समूह के सभी आठ एयरपोर्ट्स पर यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘अद

UP/Lucknow : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCSIA) समेत अदाणी समूह के सभी आठ एयरपोर्ट्स पर यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘अदाणी वन’ के रिवार्ड्स प्रोग्राम ने महज 10 महीनों में 50 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर खरीदारी और अन्य सेवाओं के इस्तेमाल पर रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे जिन्हें वे अपनी अगली यात्रा या अन्य सुविधाओं के लिए भुना सकेंगे।

यह प्रोग्राम अब अदाणी समूह द्वारा संचालित सभी आठ हवाईअड्डों पर उपलब्ध है। यात्री खरीदारी करते समय अपने मोबाइल नंबर के जरिए तुरंत इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। अदाणी वन ऐप के माध्यम से यात्री भोजन, खरीदारी और एयरपोर्ट की अन्य सेवाओं पर पॉइंट्स कमा सकते हैं। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल फ्लाइट बुकिंग, ड्यूटी-फ्री शॉपिंग, कैब बुकिंग और प्रणाम मीट एंड ग्रीट सेवा के लिए किया जा सकता है।

कंपनी ने रिवार्ड्स के लिए कुछ खास नियम तय किए हैं ताकि आम यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

खर्च/लेनदेन मिलने वाला लाभ
₹299 या उससे अधिक का लेनदेन एक रिवार्ड अनलॉक होगा (अधिकतम 5 बार)
₹10,000 या उससे अधिक का खर्च मुफ्त प्रणाम प्लेटिनम पैकेज (सुपर रिवार्ड)
सदस्यता की वैधता 15 जुलाई 2025 से 2 फरवरी 2027 तक

लखनऊ एयरपोर्ट के यात्रियों के लिए यह और भी खास होगा क्योंकि यहाँ 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से बड़ा विस्तार किया जा रहा है। टर्मिनल 3 के दूसरे चरण के पूरा होने के बाद 2026-27 तक यहाँ 14 मिलियन यात्रियों की क्षमता होगी, जिससे लोगों को इस लॉयल्टी प्रोग्राम का फायदा उठाने के ज्यादा मौके मिलेंगे।

AAHL के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल के अंत तक एक टियर-आधारित सदस्यता मॉडल भी लाया जाएगा। इससे उन लोगों को ज्यादा व्यक्तिगत सुविधा और अतिरिक्त लाभ मिलेंगे जो अक्सर हवाई यात्रा करते हैं। इसके अलावा, मार्च 2026 में इंडिगो एयरलाइन ने भी ड्यूटी-फ्री खरीदारी के लिए इस प्रोग्राम के साथ साझेदारी की है।