MP में एक्टर Satendra Soni को मिली जान से मारने की धमकी, पेमेंट विवाद के बाद मुंबई लौटे

MP/Maihar: ‘लापता लेडीज’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर Satendra Soni इन दिनों मुश्किल में फंस गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें न केवल उनके पैसे

MP/Maihar: ‘लापता लेडीज’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर Satendra Soni इन दिनों मुश्किल में फंस गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें न केवल उनके पैसे देने से मना किया गया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। अब पुलिस की मदद से वे सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं।

मामला मध्य प्रदेश के मैहर का है, जहां Satendra Soni ‘Paid Palki’ नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए आठ दिन तक काम किया, लेकिन डायरेक्टर Pushpinder Singh ने उन्हें बाकी का पेमेंट देने से इनकार कर दिया।

Soni का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन्हें शूटिंग सेट से हटा दिया गया और जिस होटल में वे रुके थे, वहां से भी निकलने को कहा गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें जबरन एक कार में बिठाया गया, जिससे उन्हें लगा कि उनका अपहरण किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर काफी चिंता बढ़ गई। पुलिस ने मामले में दखल दिया और एक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की, जिसके बाद Satendra Soni सुरक्षित तरीके से मुंबई वापस लौट आए। उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट कर सबको जानकारी दी कि वे अब ठीक हैं।