Abu Dhabi के Yas Island पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें
World : अबू धाबी के Yas Island पर शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही Abu Dhabi Police और Civil Defence की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग को काबू करने में जुट गईं। Abu Dhabi
World : अबू धाबी के Yas Island पर शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही Abu Dhabi Police और Civil Defence की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग को काबू करने में जुट गईं।
Abu Dhabi Police ने अपने आधिकारिक X अकाउंट (@ADPoliceHQ) के जरिए पुष्टि की है कि आपातकालीन टीमों को भेज दिया गया है और वे सिविल डिफेंस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें।
अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आग कैसे लगी, कितना नुकसान हुआ है या किसी के घायल होने की खबर है या नहीं। आस-पास के निवासियों और वहां आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे आपातकालीन सेवाओं के निर्देशों का पालन करें और प्रभावित इलाके से दूर रहें ताकि बचाव वाहनों के लिए रास्ता साफ रहे।