Abu Dhabi Police के दो जवान हुए सम्मानित, सड़क पार कराने में आम आदमी की मदद करने पर मिला इनाम

World : Abu Dhabi Police के दो ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। इन जवानों ने एक आम नागरिक को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने में मदद की, जिसके बाद विभाग ने उन्हें सम्मानित किया है। यह कदम पुलिस की

World : Abu Dhabi Police के दो ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। इन जवानों ने एक आम नागरिक को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने में मदद की, जिसके बाद विभाग ने उन्हें सम्मानित किया है। यह कदम पुलिस की समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

सम्मान पाने वाले अधिकारियों के नाम First Corporal Khalid Abdulaziz Al Kaabi और First Corporal Hamad Ali Al Shamsi हैं। Abu Dhabi Police के कमांडर-इन-चीफ Major General Ahmed Saif bin Zaitoon Al Muhairi ने खुद इन जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर Brigadier Nasser Suleiman Al Maskari और Brigadier Saif Hamad Al Zaabi जैसे बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

Major General Al Muhairi ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कानून लागू करना या सुरक्षा देना ही नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद करना भी है। उन्होंने बताया कि विभाग चाहता है कि पुलिस बल में दया और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बनी रहे, जिससे जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो।

सम्मानित हुए अधिकारियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दूसरों की मदद करना उनकी ड्यूटी का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने माना कि इस तरह की पहचान उन्हें समाज की और बेहतर सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। UAE सरकार की नीति भी यही रही है कि बिना किसी भेदभाव, राष्ट्रीयता या पद के हर इंसान का सम्मान किया जाए और उनकी देखभाल की जाए।