Abu Dhabi में ड्राइविंग के दौरान मोबाइल चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना, पुलिस ने जारी की चेतावनी
World : Abu Dhabi पुलिस ने सड़क पर गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और ध्यान भटकाने वाले कामों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने ड्राइवरों से अपील की है कि वे ट्रैफिक स्टॉप के दौरान भी अपनी रफ्तार कम न करें और प
World : Abu Dhabi पुलिस ने सड़क पर गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और ध्यान भटकाने वाले कामों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने ड्राइवरों से अपील की है कि वे ट्रैफिक स्टॉप के दौरान भी अपनी रफ्तार कम न करें और पूरी तरह सड़क पर ध्यान दें। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना या सड़क किनारे किसी हादसे को देखने के लिए गाड़ी धीमी करना यानी Rubbernecking बहुत खतरनाक हो सकता है। इस वजह से गंभीर सड़क हादसे होते हैं। ट्रैफिक एंड पेट्रोल्स डायरेक्टोरेट ने साफ किया है कि जो भी ड्राइवर इन नियमों को तोड़ेगा, उसे 800 दिराम (Dh800) का जुर्माना भरना होगा और उसके लाइसेंस पर 4 ब्लैक पॉइंट्स भी लगाए जाएंगे।
Abu Dhabi पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए कई वीडियो भी जारी किए हैं। इनमें दिखाया गया है कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही से कई गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं। पुलिस ने खासकर ट्रैफिक लाइट, मोड़ काटते समय और स्कूल जोन के पास ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। हाल ही में एक ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग करने के आरोप में पकड़ा भी गया है।
अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट ब्राउजिंग, सोशल मीडिया चलाना, कॉल करना या फोटो खींचना जैसे काम ड्राइविंग के दौरान जानलेवा साबित हो सकते हैं। सड़क सुरक्षा सबकी साझा जिम्मेदारी है और जिम्मेदार ड्राइविंग से ही लोगों की जान बचाई जा सकती है।