Abu Dhabi में कोहरे का अलर्ट, कई सड़कों पर रफ्तार 80 km/h तय की गई
World : Abu Dhabi में रविवार सुबह भारी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों को चलाने में दिक्कत आ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने ड्राइवरों के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Abu Dhabi Police ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित रास्तों पर गाड़ियों की रफ्तार को घटाकर 80 km/h कर दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर लगे इलेक्ट्रॉनिक साइनबोर्ड और गाइडेंस बोर्ड के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके।
कोहरे का असर मुख्य रूप से इन रास्तों पर देखा गया है:
- Mohammed Bin Rashid road (Saih Al Sidirah – Kizad)
- Abu Dhabi – Al Ain road (Al Khatim – Al Nahda)
- Sweihan road (Zayed City Roundabout – Sweihan Al Baydawi Roundabout)
- Sheikh Mohammed Bin Rashid Road (Al Falah Bridge – Saih Shuaib)
- Sheikh Maktoum Bin Rashid Road (Al Shahama Bridge – Saih Shuaib)
प्रशासन ने सभी मोटरिस्ट्स से अलर्ट रहने और सुरक्षित ड्राइविंग करने को कहा है।