Abu Dhabi से Dubai अब सिर्फ 57 मिनट में, Etihad Rail शुरू करेगा पैसेंजर ट्रेन सर्विस

World : यूएई में अब एक शहर से दूसरे शहर जाना काफी आसान हो जाएगा। Etihad Rail की नई पैसेंजर सर्विस की वजह से अब लोग अबू धाबी से दुबई सिर्फ 57 मिनट में पहुंच सकेंगे। यह पूरे देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बदलने वाला कदम है ज

World : यूएई में अब एक शहर से दूसरे शहर जाना काफी आसान हो जाएगा। Etihad Rail की नई पैसेंजर सर्विस की वजह से अब लोग अबू धाबी से दुबई सिर्फ 57 मिनट में पहुंच सकेंगे। यह पूरे देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बदलने वाला कदम है जिससे लोगों का समय बचेगा और सफर आरामदायक होगा।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मोहम्मद बिन जायद सिटी पैसेंजर ट्रेन स्टेशन का उद्घाटन किया है। इस नेटवर्क को सुरक्षित और टिकाऊ बनाने पर जोर दिया गया है ताकि आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार आए।

रूट और स्टेशन शुरुआत की तारीख सफर का समय/विवरण
अबू धाबी से फुजायराह 30 जून 2026 1 घंटा 45 मिनट
दुबई (जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स) और शारजाह (अल धैद) 30 सितंबर 2026 नेटवर्क विस्तार
अबू धाबी (अल धफरा रीजन) 30 दिसंबर 2026 स्टेशन ओपनिंग
शारजाह ट्रेन स्टेशन 30 मार्च 2027 रूट पूरा होगा
अबू धाबी से दुबई (हाई स्पीड रेल) 2030 तक सिर्फ 30 मिनट

इस सर्विस के लिए 13 हाई-टेक ट्रेनें तैनात की गई हैं जो 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। एक ट्रेन में करीब 400 यात्री सफर कर सकेंगे। टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप और वेबसाइट शुरू हो गई है। शुरुआती तौर पर अबू धाबी से फुजायराह रूट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

  • कंफर्ट क्लास: 55 दिरहम (एक तरफ का टिकट)
  • प्रीमियम क्लास: 120 दिरहम (एक तरफ का टिकट)
  • सीनियर सिटीजन: कंफर्ट क्लास के लिए 44 दिरहम
  • बच्चे: विशेष कम किराए की सुविधा

दुबई की Roads and Transport Authority (RTA) इन स्टेशनों को बस और टैक्सी से जोड़ने का काम कर रही है ताकि यात्रियों को स्टेशन से अपने घर या ऑफिस तक पहुंचने में आसानी हो। भविष्य में इसे दुबई के Nol कार्ड के साथ भी जोड़ा जाएगा।