Abu Dhabi Customs ने जारी किया अलर्ट, फर्जी मैसेज से लोगों को ठगने की कोशिश, रहें सावधान

World : अबू धाबी कस्टम्स ने वहां रहने वाले लोगों को फर्जी इलेक्ट्रॉनिक मैसेज के प्रति सावधान किया है। जालसाज लोग कस्टम विभाग और शिपिंग कंपनियों के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इन मैसेज के ज

World : अबू धाबी कस्टम्स ने वहां रहने वाले लोगों को फर्जी इलेक्ट्रॉनिक मैसेज के प्रति सावधान किया है। जालसाज लोग कस्टम विभाग और शिपिंग कंपनियों के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इन मैसेज के जरिए लोगों से उनकी निजी जानकारी, बिजनेस डिटेल या बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी जा रही है।

अबू धाबी कस्टम्स ने बताया कि हाल ही में ‘Official Customs Hold Notice — Customs Tariff Classification Required’ नाम से मैसेज भेजे जा रहे हैं। इन मैसेज में रेफरेंस नंबर और तारीख जैसी चीजें डालकर उन्हें असली दिखाया गया है। इसमें यह झूठ बोला जा रहा है कि आपका शिपमेंट रोक दिया गया है और उसे क्लियर करने के लिए फीस जमा करनी होगी या कुछ जानकारी देनी होगी।

विभाग ने साफ किया है कि इस तरह के मैसेज उनकी तरफ से नहीं भेजे गए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी संदिग्ध अटैचमेंट को खोलें। अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। किसी भी मदद या जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक चैनलों का ही इस्तेमाल करें।

अगर किसी को ऐसा कोई संदिग्ध मैसेज मिलता है, तो वे आधिकारिक चैनल के जरिए इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। मदद के लिए 800 555 पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा, अबू धाबी पुलिस की ‘अमान’ सर्विस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जिसके लिए 8002626 पर कॉल, 2828 पर एसएमएस या aman@adpolice.gov.ae पर ईमेल भेजा जा सकता है।