Abu Dhabi में बीच और पब्लिक स्पेस को साफ रखने की मुहिम, प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल में 95% तक आई कमी
World : अबू धाबी शहर को सुंदर, साफ और टिकाऊ बनाने के लिए वहां की सरकार और प्रशासन बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं। शहर के बीच और सार्वजनिक जगहों को बचाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा
World : अबू धाबी शहर को सुंदर, साफ और टिकाऊ बनाने के लिए वहां की सरकार और प्रशासन बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं। शहर के बीच और सार्वजनिक जगहों को बचाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा माहौल मिल सके। इसमें स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई है।
Abu Dhabi City Municipality ने ‘माय सिटी इज मोर ब्यूटीफुल’ और ‘अवर होम, अवर रिस्पॉन्सिबिलिटी’ जैसे अभियान शुरू किए हैं। इन कोशिशों का मकसद लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रशासन ने पिछले एक साल में 1.4 करोड़ से ज्यादा मौसमी फूल लगाए और 6.44 लाख से अधिक पेड़ों की देखभाल की है। इसके साथ ही 512 हेक्टेयर से ज्यादा ग्रीन स्पेस को बेहतर बनाया गया है।
प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में भी बड़ी सफलता मिली है। Environment Agency – Abu Dhabi के मुताबिक, अब तक 47 करोड़ से ज्यादा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कम हुआ है और बड़े रिटेल स्टोर्स में प्लास्टिक बैग के उपयोग में 95% तक की गिरावट आई है। करीब 26.7 करोड़ प्लास्टिक बोतलें रिसाइकिल मशीन और घरों के जरिए जमा की गई हैं।
शहर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भी नए लक्ष्य तय किए गए हैं। Abu Dhabi Department of Energy के चेयरमैन डॉ. अब्दुल्ला हुमैद अल जरवान ने बताया कि 2035 तक शहर की 60% बिजली साफ और रिन्यूएबल सोर्स से बनाई जाएगी। साथ ही पावर सेक्टर से होने वाले उत्सर्जन में 75% की कमी लाने का लक्ष्य है।
आम लोगों की सुविधा के लिए अबू धाबी कॉर्निश पर दृष्टिबाधित लोगों के लिए खास बीच बनाया गया है और नाइट स्विमिंग बीच की सुविधा भी शुरू की गई है। इसके अलावा Masdar-EWEC की एक नई प्रोजेक्ट के जरिए 2027 से 24 घंटे क्लीन बिजली देने की तैयारी है, जिससे करीब 10,000 नई नौकरियां मिलने की उम्मीद है।