Abu Dhabi में बिना ड्राइवर वाली कारों का क्रेज, 6 महीने में 31 हजार से ज्यादा बार किया सफर
World : अबू धाबी अब भविष्य की सवारी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यहां साल 2026 की पहली छमाही में बिना ड्राइवर वाली यानी ऑटोनॉमस गाड़ियों से 31,075 ट्रिप दर्ज किए गए। यह डेटा अबू धाबी मोबिलिटी और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सेंट
World : अबू धाबी अब भविष्य की सवारी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यहां साल 2026 की पहली छमाही में बिना ड्राइवर वाली यानी ऑटोनॉमस गाड़ियों से 31,075 ट्रिप दर्ज किए गए। यह डेटा अबू धाबी मोबिलिटी और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सेंटर (ITC) ने 4 जुलाई 2026 को जारी किया है। शहर का लक्ष्य है कि 2040 तक यहां होने वाले कुल सफर का 25 प्रतिशत हिस्सा इन बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों का हो।
इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सेंटर के एक्टिंग डायरेक्टर जनरल डॉ अब्दुल्ला हमद अलघफली ने बताया कि इन तकनीकों का टेस्ट असल दुनिया के माहौल में किया जा रहा है ताकि भविष्य में इनका विस्तार सुरक्षित तरीके से हो सके। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए 27 जून 2026 को अबू धाबी ने बिना ड्राइवर से चलने वाले छोटे समुद्री जहाजों के लिए भी नए नियम लागू किए हैं। अब ऐसे जहाजों के ट्रायल के लिए परमिट लेना जरूरी होगा और सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के कड़े नियमों का पालन करना होगा।
अबू धाबी में इस तकनीक को जमीन पर उतारने के लिए कई बड़ी कंपनियां और सरकारी संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं। नवंबर 2025 में AViTOMS नाम का एक प्लेटफॉर्म शुरू किया गया था जो इन गाड़ियों की रियल टाइम निगरानी करता है। फरवरी 2026 में यहाँ पहली बार लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए बिना ड्राइवर वाले ट्रकों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ जिसमें Autotech और AD Ports Group ने साथ काम किया। साथ ही Tesla ने भी कुछ चुनिंदा सड़कों पर अपनी एडवांस ऑटोनॉमस कारों का ट्रायल शुरू किया है।
आम लोगों के लिए रोबोटैक्सी की सुविधा को भी बढ़ाया गया है। अब खलीफा सिटी, मसदर सिटी और रब्दान जैसे इलाकों में ये सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा अबू धाबी कॉर्निश से शेख जायद ग्रैंड मस्जिद तक भी नया रूट शुरू किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन ऑपरेशन्स में सुरक्षा दर 99.9 प्रतिशत रही है। वर्तमान में अबू धाबी की सड़कों पर 120 से ज्यादा लेवल 4 ऑटोनॉमस गाड़ियां बिना किसी सेफ्टी ड्राइवर के चल रही हैं।
आने वाले समय में लग्जरी सफर के लिए Mercedes-Benz, Lumo और Momenta की साझेदारी से बिना ड्राइवर वाली S-Class टैक्सियां भी सड़कों पर दिखेंगी। वहीं, तकनीक के प्रदर्शन को परखने के लिए 5 सितंबर 2026 को इटली के इमोला में अबू धाबी ऑटोनॉमस रेसिंग लीग (A2RL) की अंतरराष्ट्रीय शुरुआत होगी, जिसका समापन यास मरीना सर्किट, अबू धाबी में होगा।