Abu Dhabi में बिना ड्राइवर वाली पेट्रोल बोट का सफल ट्रायल, अब खुद ही होगी पानी की निगरानी

World : अबू धाबी ने अपने समुद्री रास्तों की निगरानी को और बेहतर बनाने के लिए एक खास कदम उठाया है। यहाँ अल सादियात फेरी टर्मिनल के पास 23 फीट लंबी एक ऐसी पेट्रोल बोट का दूसरा फील्ड ट्रायल पूरा किया गया है, जिसे चलाने के ल

World : अबू धाबी ने अपने समुद्री रास्तों की निगरानी को और बेहतर बनाने के लिए एक खास कदम उठाया है। यहाँ अल सादियात फेरी टर्मिनल के पास 23 फीट लंबी एक ऐसी पेट्रोल बोट का दूसरा फील्ड ट्रायल पूरा किया गया है, जिसे चलाने के लिए किसी इंसान की जरूरत नहीं होगी। यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक यानी स्वायत्त तरीके से काम करने वाली नाव है।

12 अगस्त 2026 को किए गए इस लेटेस्ट टेस्ट में यह देखा गया कि नाव अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों (COLREGS) का पालन कर रही है या नहीं। इस दौरान नाव ने खुद ही रास्ता खोजा, दूसरे जहाजों की पहचान की और टक्कर से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए। इसे कमांड मिलने पर रोकने और वापस कंट्रोल रूम तक सुरक्षित पहुँचाने की क्षमता को भी परखा गया। इससे पहले मई 2026 में भी इस तरह के शुरुआती टेस्ट किए गए थे।

इस पूरे प्रोजेक्ट को इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सेंटर (ITC), जिसे अब अबू धाबी मोबिलिटी कहा जाता है, ने लागू किया है। इसकी निगरानी स्मार्ट एंड ऑटोनॉमस सिस्टम्स काउंसिल ने की। ब्लू गल्फ ग्रुप ने इस 23 फीट वाली नाव को तैयार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तकनीक का मकसद समुद्री परिवहन में रेगुलेशन को आसान बनाना और स्मार्ट मोबिलिटी के जरिए लोगों के जीवन को बेहतर करना है।

जब इन नावों की टेस्टिंग पूरी तरह खत्म हो जाएगी, तब इनका इस्तेमाल अबू धाबी के अंदरूनी जलमार्गों पर रूटीन गश्त के लिए किया जाएगा। इस काम को आसान बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ म्युनिसिपैलिटीज एंड ट्रांसपोर्ट ने स्वायत्त समुद्री जहाजों की टेस्टिंग के लिए एक गाइडलाइन (Manual) भी जारी की है। साथ ही, अबू धाबी मैरीटाइम के साथ मिलकर एक वाटरवे मॉनिटरिंग एंड कंट्रोल सेंटर भी शुरू किया गया है ताकि पूरी निगरानी एक ही जगह से हो सके।