Aamir Khan और Gauri Spratt की होगी शादी, मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर होगा छोटा सा फंक्शन

Maharashtra : बॉलीवुड सुपरस्टार Aamir Khan जल्द ही अपनी पार्टनर Gauri Spratt के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी 5 जुलाई 2026 को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके घर पर ही होगी। आमिर खान ने खुद इस खबर की पुष्

Maharashtra : बॉलीवुड सुपरस्टार Aamir Khan जल्द ही अपनी पार्टनर Gauri Spratt के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी 5 जुलाई 2026 को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके घर पर ही होगी। आमिर खान ने खुद इस खबर की पुष्टि की है और बताया है कि यह समारोह बहुत ही निजी और छोटा रखा गया है।

आमिर खान ने गुरुवार, 3 जुलाई 2026 को राजकुमार हिरानी की सीरीज ‘Pritam and Pedro’ की स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि शादी 5 जुलाई को है और यह उनके लिए बहुत खास दिन है। इस फंक्शन में केवल दोनों परिवार के सदस्य और बचपन के कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। आमिर ने लोगों से दुआएं मांगी ताकि उनका आने वाला सफर खुशियों भरा रहे।

जानकारी के मुताबिक, यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर की जाएगी। कपल ने किसी भी तरह के भव्य रिसेप्शन या बड़ी पार्टी का फैसला नहीं लिया है। इस खुशी के मौके पर आमिर के तीनों बच्चे जुनैद, इरा और आजाद के साथ-साथ गौरी के बेटे क्विन भी शामिल रहेंगे और जश्न का हिस्सा बनेंगे।

गौरी स्प्रैट के बारे में बताया गया है कि वह वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में बिजनेस चलाती हैं और BBlunt सैलून की डायरेक्टर और क्रिएटिव कंसल्टेंट हैं। वह बेंगलुरु में पैदा हुई थीं और उनके दादा फिलिप स्प्रैट भारत के आजादी आंदोलन में शामिल एक ब्रिटिश कम्युनिस्ट थे। 61 साल के आमिर खान यह तीसरी बार शादी कर रहे हैं, जबकि 47 साल की गौरी के पहले विवाह से एक बेटा है।