Jagdishpur के खीरीबांध पिस्ता चौक पर खुला 7 Heaven Grocery Mall, अब खरीदारी के लिए नहीं जाना होगा भागलपुर

Bihar/Bhagalpur: जगदीशपुर और आसपास के गांवों के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। क्षेत्र के खीरीबांध पिस्ता चौक पर आधुनिक सुविधाओं वाला ‘7 Heaven Grocery Mall’ खुल गया है। अब स्थानीय लोगों को घर के जरूरी सामा

Bihar/Bhagalpur: जगदीशपुर और आसपास के गांवों के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। क्षेत्र के खीरीबांध पिस्ता चौक पर आधुनिक सुविधाओं वाला ‘7 Heaven Grocery Mall’ खुल गया है। अब स्थानीय लोगों को घर के जरूरी सामान और राशन खरीदने के लिए दूर शहरों या भागलपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह मॉल गुरुवार से शुरू हुआ है जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। 7 Heaven एक तेजी से बढ़ती सुपरमार्केट चेन है जिसकी भारत के 14 से ज्यादा राज्यों में 400 से 500 आउटलेट खुल चुके हैं। इस कंपनी की शुरुआत 2021 में संतोष शर्मा ने की थी। इनका मकसद लोगों को अपने बिजनेस के जरिए आत्मनिर्भर बनाना और एक ही छत के नीचे सस्ती दरों पर अच्छी क्वालिटी का सामान देना है।

इस ग्रोसरी मॉल में ग्राहकों को 1200 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स के करीब 20,000 उत्पाद मिलेंगे। यहाँ किराने के सामान के अलावा बेकरी, स्टेशनरी, खिलौने, किताबें, पर्सनल केयर आइटम, कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रोजन फूड और आइसक्रीम जैसी चीजें उपलब्ध होंगी। भागलपुर जिले में सालेहपुर और फतेहपुर में भी इस ब्रांड के स्टोर पहले से मौजूद हैं।